{"_id":"6966a77977e98629010ddccc","slug":"after-a-dispute-with-his-friends-brother-he-drove-the-bike-at-high-speed-agra-news-c-364-1-ag11019-123738-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोस्त के भाई का विवाद होने पर तेज गति से चलाई थी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोस्त के भाई का विवाद होने पर तेज गति से चलाई थी बाइक
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा के दयालबाग 100 फुटा रोड पर सोमवार रात दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत के पीछे जल्दबाजी थी। बुलेट बाइक पर सवार राम निवास अपने दोस्त दिनेश के भाई का झगड़ा होने पर तीन और साथियों को बिठा कर 70 किमी. की रफ्तार से चला रहा था तो सामने से आ रहा बाइक सवार शास्त्रीपुरम निवासी अभय अपने पुराने दोस्तों से मिलने की जल्दी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था।
न्यू आगरा में दयाल हॉस्पिटल के निकट सोमवार रात 9 बजे एक बुलेट और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हुई थी। बुलेट पर नगला हवेली के 25 वर्षीय रामनिवास उर्फ मुन्ना, 26 वर्षीय अमित, 22 वर्षीय दिनेश और प्रतापगढ़ के निवासी करण पांडे सवार थे। वहीं बाइक को शास्त्रीपुरम निवासी 24 वर्षीय अभय शर्मा चला रहे थे। पीछे नगला हवेली के 25 वर्षीय हिमांशु उर्फ पन्ना और 20 वर्षीय रजत बैठे थे। बुलेट पर बैठे अमित ने बताया कि दिनेश के भाई रमेश का नगला बूढ़ी पर किसी से झगड़ा हुआ था। उसने फोन पर मारपीट की सूचना दी। उसे बचाने के लिए वह लोग चार सवारी बैठ कर तेज रफ्तार में जा रहे थे। दिनेश की भी हालत गंभीर है, उसे सिर में चोट आई है। वहीं, अभय के दोस्त नीरज ने बताया कि अभय एक वर्ष पहले तक एलोरा एंक्लेव दयालबाग में ही रहता था। वह अक्सर मिलने आता था। सोमवार को वह हिमांशु और रजत के साथ घूम रहा था, उन्होंने फोन किया तो उसने 10 मिनट में आने की कहा। उन्हें क्या पता था कि जल्दी आने के चक्कर में वह हादसे का शिकार बन जाएगा। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। परिवारों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि एक घायल का एसएन और दो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
46 बाइकें सीज की गईं
क्षमता से अधिक सवारी बिठाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में थाना पुलिस ने सुबह से ही चेकिंग शुरू की और बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान काटे। अकेले न्यू आगरा में 46 बाइकें सीज की गईं हैं।