Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After 33 Years, Agra Begins Work on Rana Sanga's Grand Statue

33 साल का इंतजार खत्म: आगरा में अब लगेगी राणा सांगा की भव्य प्रतिमा, पहली ईंट रखी; एक महीने में अनावरण का दावा

Wed, 18 Nov 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

आगरा में 1993 से चल रही मुहिम के बाद एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब चौराहे पर राणा सांगा की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया। 38 लाख रुपये की लागत से 12 फीट ऊंची कांस्य अश्वारोही प्रतिमा तैयार हो रही है, जबकि नगर निगम 16 लाख रुपये से ग्रेनाइट फाउंडेशन बनाएगा।
 

विज्ञापन
After 33 Years, Agra Begins Work on Rana Sanga's Grand Statue
राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन करतीं मेयर हेमलता दिवाकर और विधायक डॉ धर्मपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 वर्ष 1993 से महान योद्धा शूरवीर राणा सांगा की प्रतिमा लगाने के लिए आगरा में मुहिम चलती रही। 33 साल बाद राणा सांगा की प्रतिमा लगाने के लिए मंगलवार को भूमि पूजन कर पहली ईंट रखी गई। एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब चौराहे पर शहीद स्मारक पार्क की ओर मौजूद जमीन पर ग्रेनाइट का फाउंडेशन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न स्पीड कलर लैब पर मौजूद बस शेल्टर की जगह पर महान योद्धा राणा सांगा की प्रतिमा लगाने के लिए मेयर हेमलता दिवाकर और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। राणा सांगा के जयकारों के बीच मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि इस चौराहे का नाम राणा सांगा चौक किया जा चुका है और पार्षद शरद चौहान के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सदन ने मंजूरी दी थी। आगरा नगर निगम शहर के सभी चौराहों पर महापुरुषों की भव्य प्रतिमाएं लगवाएगा और उनके नाम भी बदलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान क्षत्रिय सभा अध्यक्ष डॉ. अनिल चौहान, पीली कोठी के कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, संरक्षक कपूर चंद सिकरवार, विजयपाल सिंह, दिनेश सिकरवार, धनवीर सिंह तोमर, राजीव चौहान, आरपी सिंह, आरके सिंह राघव, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, विक्रांत कुशवाहा, हेमलता चौहान, प्रवीणा राजावत मौजूद रहे। संचालन पार्षद शरद चौहान और गजेंद्र परमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमा के लिए 38 लाख रुपये का आवंटन
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि संस्कृति मंत्री ने राणा सांगा की अश्वारोही प्रतिमा के लिए 38 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसका निर्माण लखनऊ में चल रहा है। करीब 18 टन वजन की कांस्य से तैयार प्रतिमा 12 फीट की होगी, जिसे 10 फीट ऊंचे फाउंडेशन पर लगाया जाएगा। नगर निगम फाउंडेशन बनाने पर 16 लाख रुपये खर्च करेगा, जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से बनाया जाएगा और इस पर स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। विधायक के मुताबिक एक माह में प्रतिमा का अनावरण करा दिया जाएगा।


भूमि पूजन के दौरान तैनात रही पुलिस
भूमि पूजन के दौरान संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स की ओर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। यहां सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास है, जिन्होंने बीते साल संसद में राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था। उनके बयान के बाद ही नगर निगम में पार्षद शरद चौहान ने चौक का नाम बदलकर राणा सांगा चौक करने और यहां प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed