फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After 122 years, the shadow of lunar eclipse will fall on Holi, burning will take place today

Holika Dahan 2026: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, फिर दिखेगा 'ब्लड मून'; रंगों के त्योहार के लिए जानें शुभ या अशुभ

Mon, 02 Mar 2026 10:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 10:31 AM IST
सार

होली पर 122 साल बाद चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण के बाद बुधवार को रंगों का पर्व मनाना अधिक शुभ रहेगा।

विज्ञापन
After 122 years, the shadow of lunar eclipse will fall on Holi, burning will take place today
चंद्र ग्रहण 2026  - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

होली पर 122 साल बाद चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। मंगलवार दोपहर 3.20 से शाम 6.47 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि सोमवार शाम 6:22 से रात 8:53 बजे तक प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
विज्ञापन


होलिका दहन, होली पूजन भद्रा और सूतक काल के समय में नहीं होता है, क्योंकि महिलाएं बच्चों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि के लिए होली का पूजन करती हैं। सोमवार को पूर्णिमा प्रदोष काल को स्पर्श कर रही है। इसलिए भद्रा मुख को त्याग कर होलिका दहन शुभ रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि होलिका दहन के अगले दिन मंगलवार को लाल चांद का दिखना आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से एक बड़ी घटना है। बुधवार को रंगों का त्योहार मनाया जाना शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार का स्वामी बुध है, जो बुद्धि, वाणी और हास्य-विनोद का कारक है। ग्रहण के भारीपन के बाद होली लोगों के तनाव को दूर करेगी और रिश्तों में मिठास घोलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed