{"_id":"611fd24e8ebc3e79ed5f6698","slug":"afghanistan-students-want-to-learn-hindi-at-kendriya-hindi-sansthan-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफगान छात्रों का हिंदी प्रेम: तालिबानी तांडव भी नहीं डिगा सका मनोबल, हिंदी पढ़ने में दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगान छात्रों का हिंदी प्रेम: तालिबानी तांडव भी नहीं डिगा सका मनोबल, हिंदी पढ़ने में दिखाई रुचि
Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
केंद्रीय हिंदी संस्थान में प्रवेश के लिए अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन किया गया था। देश में अशांति के माहौल के बीच 15 छात्रों ने हिंदी सीखने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में अशांति और व्यवस्था परिवर्तन के बीच वहां के 15 छात्रों ने आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान से हिंदी पढ़ने में रुचि दिखाई है। दूतावास के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के आधार पर अफगानिस्तान के 30 छात्रों का चयन संस्थान में प्रवेश के लिए किया गया था। करीब 10 दिन पूर्व चयनित सभी छात्रों को केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से ई-मेल भेजकर प्रवेश के संबंध में सहमति मांगी गई। अभी तक 15 छात्रों की सहमति नहीं आई है।
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि प्रवेश के लिए 31 देशों के कुल 100 छात्रों का चयन किया है। इन सभी को करीब ई-मेल भेजकर प्रवेश की सहमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
तालिबान: सबसे पढ़े-लिखे शीर्ष नेता स्टानिकजई का भारत से रहा है संबंध, ‘शेरू’ देहरादून में सैन्य प्रशिक्षण लेते समय नहीं था खूंखार
विज्ञापन
अब तक करीब 30 छात्रों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक संख्या अफगानिस्तान के छात्रों की है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी छात्रों को दोबारा ई-मेल भेजकर सहमति मांगी गई है। इसके बाद दूतावास के माध्यम से भी छात्रों से संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।
'ऑनलाइन पढ़ाई कराई जानी है'
केंद्रीय हिंदी संस्थान ने कोरोना को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में विदेशी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल 100 छात्रों का चयन प्रवेश के लिए किया गया है, जबकि 20 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
100 में से जो छात्र प्रवेश में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से मौका दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में भी ऑनलाइन कक्षा लगाई गई। 64 विदेशी छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। इसी को देखते हुए इस बार प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।