फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Afghan woman missing from Delhi Location found in Kasganj

अफगानिस्तान की युवती के लापता होने की सूचना से मचा हड़कंप, कासगंज में मिली थी लोकेशन

Sun, 02 Dec 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Updated Sun, 02 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Afghan woman missing from Delhi Location found in Kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर
अफगानिस्तान से भारत घूमने आई युवती के दिल्ली से लापता होने और उसकी लोकेशन यहां मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया था कि युवती की लोकेशन कासगंज के अमांपुर में मिल रही है। 
विज्ञापन


इस पर स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि, इसी बीच युवती दिल्ली में मिल गई। नवंबर में आई युवती के भारत में ठहरने की अवधि समाप्त होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान और भारतीय दूतावास के अधिकारी युवती के बारे में पता कर रहे थे। इस बीच युवती के कासगंज के अमांपुर में होने की जानकारी मिली। इस पर दूतावास के अधिकारी और दिल्ली के पुलिसकर्मी कासगंज पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिलकर पूरा मामला बताया। पुलिस ने युवती के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस युवती के एक परिचित के घर पहुंची। इस बीच पता चला कि युवती दिल्ली में ही है। परिजनों की युवती से बात हो गई।

शनिवार को कासगंज पहुंचे दूतावास के लोगों ने एसपी को बताया था कि दिल्ली पुलिस के द्वारा जिन लोगों को युवती के साथ ट्रेस किया गया है वह कासगंज के अमांपुर के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। हालांकि बाद में युवती से संपर्क हो जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed