फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Affiliation will be given to new colleges and courses by September 22

विविः 22 सितंबर तक नए कॉलेज व पाठ्यक्रमों को दी जाएगी संबद्धता

Sun, 24 Jul 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Affiliation will be given to new colleges and courses by September 22
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए कॉलेजों व पाठ्यक्रमों (बीएड को छोड़कर) की संबद्धता के लिए कार्यक्रम जारी किया है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए 22 सितंबर 2022 तक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्धता ऑनलाइन दी जानी है। शासन में अपील करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर और शासन स्तर पर अपील निस्तारित करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा किए गए प्रस्तावों के भूमि संबंधी रिकॉर्ड का राजस्व विभाग का सत्यापन 31 जुलाई तक कराना है। साथ ही अनापत्ति आदेश ऑनलाइन जारी किया जाना है। निरीक्षण मंडल का गठन 12 अगस्त 2022 तक किया जाना है। 15 सितंबर तक निरीक्षण मंडल की ओर से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। 17 सितंबर तक सदस्य सचिव की ओर से निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की जानी है। इस बार विश्वविद्यालयों की ओर से नए कॉलेजों को दी गई संबद्धता पर सवाल खड़े हुए। शासन स्तर से जांच चल रही है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव ओमप्रकाश की ओर से वेबसाइट पर जानकारी साझा कर दी गई है। शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तारीख बीत जाने पर एक अक्तूबर 2022 को लंबित आवेदनपत्र पोर्टल से खुद हट जाएंगे। संबंधित संस्थान को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबद्धता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2023-24 का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक सितंबर से 31 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 28 अप्रैल 2023 तक विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन संबद्धता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed