फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates staged a protest for a circuit bench.

Agra News: खंडपीठ के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 03:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Advocates staged a protest for a circuit bench.
उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेक - फोटो : श्री चैतन्य स्कूल ने सुपर-7 चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान
आगरा। उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

आगरा उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आगरा में खंडपीठ स्थापना की संस्तुति के बावजूद अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। आगरा में खंडपीठ बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिल मिलेगा।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार तत्काल आयोग की रिपोर्ट लागू कर बेंच की घोषणा करे। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को जनता से जोड़ा जाएगा। समिति के सचिव मुकेश शर्मा ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में लोचन चौधरी, अधर शर्मा, दिनेश मराठा, भूपेंद्र शर्मा, राहुल चाहर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed