{"_id":"6194b6e5dbc37027831b9f6d","slug":"advocates-sitting-strikes-for-demanding-high-court-bench-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य न होने से वादकारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य न होने से वादकारी परेशान
Wed, 17 Nov 2021 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:31 PM IST
सार
आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता कई वर्षों से संघर्ष कर हैं। अब इस मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इसके कारण दीवानी न्यायालय में आने वाले वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दीवानी परिसर में मंगलवार को उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के पुनर्गठन को लेकर विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से चौधरी अजय सिंह को कार्यवाहक संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं सचिव पद पर प्रकाश नरायन शर्मा, वीरेंद्र फौजदार, हेमंत भारद्वाज और सुरेश कुशवाहा का चयन किया गया।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के नेतृत्व में बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया। अधिवक्ता आगरा में खंडपीठ स्थापना की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता अरुण सोलंकी का कहना है कि उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति 50 साल से उच्च न्यायालय खंडपीठ आगरा में बनाने को लेकर संघर्षरत है।
विज्ञापन