फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates returned to work on Tuesday after two days of strike

Agra News: दो दिन की हड़ताल के बाद मंगलवार को काम पर लौटे अधिवक्ता

Wed, 03 Apr 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Advocates returned to work on Tuesday after two days of strike
कासगंज। अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिवक्ता बीते दो दिनों से हड़ताल पर थे। हमलावर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अधिवक्ता की हालत में सुधार होने और वादकारियों की समस्याओं को देखते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने मंगलवार को कार्य करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के गांव लखौरा निवासी अधिवक्ता आदित्य मिश्रा पर 5 दिन नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मामले को लेकर जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। शनिवार और सोमवार को हड़ताल रही इस दौरान पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया। घायल अधिवक्ता को अलीगढ़ से आगरा रेफर किया गया। मंगलवार को घायल अधिवक्ता की हालत में सुधार बताया गया। जिसके बाद कासगंज बार एसोसिएशन ने मंगलवार को सुबह बैठक कर न्यायिक कार्य किए जाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अधिवक्ता की हालत में सुधार है, इसके चलते हड़ताल नहीं की गई है। वादकारियों की दिक्कतों को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किया है। इस दौरान सचिव चेतन चौहान, चूड़ामणि, प्रमोद पुंढीर, शारदा सक्सेना, आलोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, तेजेंद्र, प्रतिभा वर्मा, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed