फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate's dead body found hanging in flat in agra hindi news

Agra News: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला अधिवक्ता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Sep 2022 12:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 12:20 AM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि फ्लैट में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Advocate's dead body found hanging in flat in agra hindi news
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

न्यू आगरा स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में शनिवार शाम को अधिवक्ता विशाल शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। उनसे मिलने परिचित युवती पहुंची थी। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया। विशाल फांसी पर लटके मिले। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि दयालबाग मार्ग पर विराट अपार्टमेंट है। इसकी तृतीय मंजिल पर दो दिन पहले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 14 निवासी विशाल शर्मा (34) ने एक फ्लैट किराए पर लिया था। शनिवार शाम तकरीबन 6:00 बजे विशाल से मिलने के लिए परिचित युवती आई थी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने अपार्टमेंट के लोगों को बताया। फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। लोगों के दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से बने फंदे पर विशाल का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर कमरे की जांच की। मृतक के पास से बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आईडी कार्ड मिला। इस पर लिखे पते से परिजन को सूचना दी गई। विशाल के पिता सुनील शर्मा आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। सूचना पर परिजन आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में इकलौते थे विशाल

परिवार से जुड़े अधिवक्ता नितिन वर्मा ने बताया कि विशाल इकलौते थे। वह दीवानी में प्रैक्टिस करते थे। दो दिन पहले दोस्तों के साथ जाने की कहकर घर से निकले थे। इसके बाद परिजन से कोई बातचीत नहीं हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पुलिस मान रही आत्महत्या

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि फ्लैट में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की जानकारी पर पहुंचे अधिवक्ता

घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मृतक अधिवक्ता के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed