फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate Keshav Mishra is the advocate of Abbas Ansari.

Agra News: अब्बास अंसारी का पैरवीकर्ता है अधिवक्ता केशव मिश्रा

Thu, 12 Sep 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advocate Keshav Mishra is the advocate of Abbas Ansari.
कासगंज। मोहिनी हत्याकांड में नामजद किए गए छह आरोपियों में से पांच आरोपी अधिवक्ता हैं। इनमें से एक आरोपी एडवोकेट केशव मिश्रा विधायक अब्बास अंसारी के स्थानीय पैरवीकर्ता भी है। सभी आरोपियों के साथ केशव मिश्रा इस समय जेल में है। विधायक अब्बास अंसारी भी यहीं जेल में है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज की पचलाना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। वहीं मोहिनी हत्याकांड में जेल भेजे गए छह आरोपी भी इस समय जेल में हैं। जेल भेजे गए आरोपियों में एक अधिवक्ता केशव मिश्रा भी है। जो कि विधायक अब्बास अंसारी का स्थानीय अधिवक्ता के रूप में नामित है। यह अधिवक्ता स्थानीय स्तर पर अब्बास अंसारी की पैरवी करता है। अब्बास अंसारी से मिलने वाले लोगों की सूची में इसका नाम शामिल है। अब्बास अंसारी के साथ केशव मिश्रा का नाम जुड़ने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मोहिनी हत्याकांड का आरोपी केशव मिश्रा इस समय जेल में है। केशव मिश्रा ने अब्बास अंसारी की पैरवी की है। अन्य आरोपियों के साथ उसे भी निगरानी के बीच रखा गया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed