फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate complains against BJP candidate SP Singh Baghel from Karhal in Mainpuri

मैनपुरी: करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी से शिकायत, लगा यह आरोप

Sat, 05 Feb 2022 01:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 01:48 AM IST
सार

आगरा के सांसद एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Advocate complains against BJP candidate SP Singh Baghel from Karhal in Mainpuri
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पर अधिवक्ता सुरेश चंद्र सोनी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री पर जाति बदलकर संविधान और जनता को धोखा देने की बात कही है। इसकी शिकायत उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सोनी ने बताया कि  लंबे समय से एसपी सिंह बघेल द्वारा जाति को लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बघेल के अभिलेख सार्वजनिक करते हुए बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उन्होंने अपनी जाति ठाकुर दिखाई है जो सामान्य वर्ग में आती है। वहीं नौकरी से लेकर तीन बार उन्होंने अपनी जाति पिछड़ा वर्ग में बताकर चुनाव लड़ा। इसी के सहारे वे भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वहीं अब बीते दो चुनाव से वे अपनी जाति अनुसूचित जाति बता रहे हैं। 
विज्ञापन


अधिवक्ता ने इसे धोखा बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण से शिकायत की। उन्होंने करहल सीट से बघेल का नामांकन निरस्त करने के लिए कहा। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी उन्होंने शिकायत भेजी है। कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे करहल में लोगों को जाकर ये बात बताएंगे। इसके साथ ही कोर्ट की शरण लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed