फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate beaten up over dispute, scuffle with police at police station

Agra News: विवाद पर अधिवक्ता को पीटा, थाने में पुलिस से नोकझोंक

Sat, 24 Jan 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jan 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate beaten up over dispute, scuffle with police at police station
आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कुछ बाहरी लोगों ने लाइब्रेरी में दरोगा की परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिवक्ता की पिटाई की। वह अन्य अधिवक्ताओं के साथ शिकायत करने गए तो वहां पुलिस से नोकझोंक हो गई। थाना प्रभारी ने अधिवक्ता का मेडिकल कराकर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दयालबाग के तुलसी बाग निवासी अधिवक्ता विष्णु यादव ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे वह देवनगर स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान बगल में चल रहे शू स्टोर से संतनगर दयालबाग निवासी धर्मेंद्र शर्मा और अमित आ गए। बाइक हटाने की बोलकर गाली-गलौज करने लगे। तभी उनके मालिक मन्नू पुरी भी दो अज्ञात युवकों के साथ आ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर पिटाई की। जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पुलिस को कॉल करने के लिए फोन निकाला तो फोन छीन लिया। वह अपने अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ थाना न्यू आगरा शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी वहां भी आ गए। पुलिस से नोकझोंक का वीडियो भी वायरल है। अधिवक्ताओं की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिवक्ता ऋषिराज ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि अभद्रता करने वाले सिपाही पर कार्रवाई नहीं की तो डीजीपी का पुतला दहन करेंगे। एडीसीपी आदित्य कुमार का कहना है कि सिपाही ने अभद्रता नहीं की है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed