{"_id":"65b937c67060e600710e1926","slug":"advocate-accused-of-molestation-victim-complains-to-sp-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-111662-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अधिवक्ता पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अधिवक्ता पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Tue, 30 Jan 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक महिला ने दीवानी के एक अधिवक्ता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि गांव निवासी नामजद ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शहर के मोहल्ला सोतियाना निवासी एक अधिवक्ता से मुकदमा दर्ज कराने के लिए संपर्क किया। अधिवक्ता ने आदेश कराने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन आदेश नहीं कराया। 29 जनवरी को वह अधिवक्ता से रुपये वापस लेने के लिए दीवानी उसके बस्ते पर पहुंची तो अधिवक्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। किसी तरह बचकर वह बाहर निकली। कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने और अधिवक्ता से रुपये वापस दिलाने की मांग की है। संवाद