फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advice: Sow mustard only when the temperature is low.

सलाह : तापमान कम होने पर ही करें सरसों की बुवाई

Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Advice: Sow mustard only when the temperature is low.
कासगंज। सरसों की बुवाई नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है, लेकिन अभी तापमान अधिक होने के कारण सरसों की बुवाई करना ठीक नहीं है। कृषि विभाग ने किसानों को सरसों की बुवाई के लिए एक सप्ताह रुकने की सलाह दी है। साथ ही बुवाई से पहले बीज शोधन अवश्य करें। सरसों की बुवाई के लिए 15-25 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा रहता है। तभी सरसों के बीज का अंकुरण हो पाता है। अधिक तापमान पर बीज झुलस सकता है। अभी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह तापमान सरसों के लिए अधिक है। सरसों की फसल सूखे व ठंडे वातावरण में अच्छी उगती है। सरसों की बुवाई के लिए पंक्ति से पंक्ति की दूरी 45 सेंटीमीटर तथा पौधों से पौधों की दूरी 20 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। सिंचित क्षेत्र में सरसों बीज की गहराई 5 सेंटीमीटर अच्छी है। फसलों का अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के दृष्टिकोण से रोग-कीट का उचित समय पर नियंत्रण करना आवश्यक है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि सरसों बीज बोने से पूर्व बीज शोधन के लिए ट्राइकोडर्मा 5 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से लेकर बीज का शोधन करके ही बुवाई करे। तापमान कुछ और गिरने पर तक बुवाई के लिए इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed