फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advanced Life System Ambulance will save the lives of serious patients.

Agra News: एडवांस लाइफ सिस्टम एंबुलेंस से गंभीर मरीजों की बच सकेगी जान,

Sun, 17 Dec 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advanced Life System Ambulance will save the lives of serious patients.
कासगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भले ही परवान न चढ़ पा रही हैं, लेकिन संसाधन निरंतर बढ़ रहे हैं। अब जिले में एडवांस लाइफ सिस्टम वाली एक एंबुलेंस नई एंबुलेंस के बेड़े में मिली है। जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी और उनकी जान पर आया संकट टल सकता है।
विज्ञापन

जिले को 8 बेसिक एंबुलेंस मिली हैं, लेकिन अतिरिक्त एंबुलेंस एडवांस लाइफ सिस्टम वाली मिली है। इस एंबुलेंस में दो तरह के वेंटीलेटर हैं। एक वेंटीलेटर वयस्क मरीजों के लिए है जबकि दूसरा वेंटीलेटर बच्चों के लिए है। एंबुलेंस में वेंटीलेटर की सुविधा के अलावा मॉनिटर मशीन लगी है जो बीपी, पल्स, ऑक्सीजन लेविल और ईसीजी की सुविधा से युक्त है। ऑक्सीजन की उपलब्धता एंबुलेंस में होगी। इसके अलावा इन्फ्यूजन पंप भी एंबुलेंस में लगी है। एंबुलेंस में वेंटीलेटर आदि के संचालन के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी रहेगा। एंबुलेंस में एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डेफीब्रीलेटर) मशीन भी मौजूद रहेगी। इस मशीन के माध्यम से किसी भी रोगी का हार्ट फेल होने की स्थिति में सॉक दिए जा सकेंगे। इस एंबुलेंस का संचालन प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज या हॉस्पिटल में ले जाने के लिए किया जा सकेगा। जिले में एडवांस लाइफ सिस्टम एंबुलेंस की निजी क्षेत्र में भी कोई उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन


जिले को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की एंबुलेंस मिली है। इस एंबुलेंस से गंभीर रोगियों को ले जाने में सहूलियत होगी। किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा- आशीष यादव, कॉर्डिनेटर, एंबुलेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed