{"_id":"5f66ec778ebc3e74a97e360a","slug":"advance-gas-consultant-company-supply-oxygen-for-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपदा को अवसर में बदला, दूर हुआ ऑक्सीजन संकट, कंपनी ने मरीजों के लिए बनाई गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा को अवसर में बदला, दूर हुआ ऑक्सीजन संकट, कंपनी ने मरीजों के लिए बनाई गैस
Sun, 20 Sep 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:16 AM IST
सार
- पांच घंटे में बना दी मेडिकल आक्सीजन, 24 घंटे आपूर्ति शुरू
- सिकंदरा में इंडस्ट्रियल गैस कंपनी ने पहली बार बनाई मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन गैस
- तीन घंटे में सभी जरूरी अनुमतियां दी गईं, रात 10 बजे शुरू कर दी गई गैस की आपूर्ति
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में पहले से उद्योगों के लिए ड्राई ऑक्सीजन गैस बनाने वाली एडवांस गैस कंसल्टेंट कंपनी ने महामारी की आपदा को अवसर में बदल दिया। कंपनी को कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बनाने की तीन घंटे में अनुमतियां मिल गईं और पांच घंटे में कंपनी ने गैस बनाकर शनिवार रात 10 बजे से अस्पतालों में निर्बाध आपूर्ति भी शुरू कर दी।
ताजनगरी में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और अस्पतालों में तरल ऑक्सीजन के संकट के बीच शनिवार दोपहर दो बजे जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी और सहायक आयुक्त औषधि सुरक्षा एके जैन की एक विशेष टीम बना कर सिकंदरा में पहले से इंडस्ट्रियल गैस बनाने वाली तीन कंपनियों एडवांस, श्री राधा मनोहर और श्री राधे कंपनी में सर्वे के लिए भेजा।
निरीक्षण के बाद शाम चार बजे लौट कर आई टीम व गैस कंपनी प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने एक घंटे बैठक की। गैस बनाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। तीन में से एक गैस कंपनी एडवांस के निदेशक विकास अग्रवाल ने 24 घंटे बिजली मिलने, कुछ तकनीकी बदलाव व कर्मचारी बढ़ाने से तत्काल इसके निर्माण पर सहमति जताई।

Trending Videos
महामारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग कर दी अनुमति
डीएम ने महामारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी तौर पर तरल आक्सीजन बनाने की अनुमति प्रदान कर दी। डीएम ने बताया रात 10 बजे प्रभा हॉस्पिटल समेत सभी आईएमए के अस्पतालों में निर्बाध तरल गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। सीएमओ से पांच जंबो सिलिंडर सुरक्षित कराए थे, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी।
डीएम ने कहा एडीएम सिटी गैस कंपनी की प्रदूषण, अग्निशमन व अन्य लाइसेंसी प्रक्रिया पूरी कराएंगे। प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल ने 24 घंटे प्लांट को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के आदेश क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता को दिए हैं।