फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advance Gas Consultant Company Supply Oxygen For Patients

आपदा को अवसर में बदला, दूर हुआ ऑक्सीजन संकट, कंपनी ने मरीजों के लिए बनाई गैस

Sun, 20 Sep 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Sep 2020 11:16 AM IST
सार

  • पांच घंटे में बना दी मेडिकल आक्सीजन, 24 घंटे आपूर्ति शुरू
  • सिकंदरा में इंडस्ट्रियल गैस कंपनी ने पहली बार बनाई मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन गैस
  • तीन घंटे में सभी जरूरी अनुमतियां दी गईं, रात 10 बजे शुरू कर दी गई गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
Advance Gas Consultant Company Supply Oxygen For Patients
ऑक्सीजन के सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में पहले से उद्योगों के लिए ड्राई ऑक्सीजन गैस बनाने वाली एडवांस गैस कंसल्टेंट कंपनी ने महामारी की आपदा को अवसर में बदल दिया। कंपनी को कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बनाने की तीन घंटे में अनुमतियां मिल गईं और पांच घंटे में कंपनी ने गैस बनाकर शनिवार रात 10 बजे से अस्पतालों में निर्बाध आपूर्ति भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ताजनगरी में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और अस्पतालों में तरल ऑक्सीजन के संकट के बीच शनिवार दोपहर दो बजे जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी और सहायक आयुक्त औषधि सुरक्षा एके जैन की एक विशेष टीम बना कर सिकंदरा में पहले से इंडस्ट्रियल गैस बनाने वाली तीन कंपनियों एडवांस, श्री राधा मनोहर और श्री राधे कंपनी में सर्वे के लिए भेजा।
विज्ञापन



निरीक्षण के बाद शाम चार बजे लौट कर आई टीम व गैस कंपनी प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने एक घंटे बैठक की। गैस बनाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। तीन में से एक गैस कंपनी एडवांस के निदेशक विकास अग्रवाल ने 24 घंटे बिजली मिलने, कुछ तकनीकी बदलाव व कर्मचारी बढ़ाने से तत्काल इसके निर्माण पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग कर दी अनुमति
डीएम ने महामारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी तौर पर तरल आक्सीजन बनाने की अनुमति प्रदान कर दी। डीएम ने बताया रात 10 बजे प्रभा हॉस्पिटल समेत सभी आईएमए के अस्पतालों में निर्बाध तरल गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है।


उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। सीएमओ से पांच जंबो सिलिंडर सुरक्षित कराए थे, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी।


डीएम ने कहा एडीएम सिटी गैस कंपनी की प्रदूषण, अग्निशमन व अन्य लाइसेंसी प्रक्रिया पूरी कराएंगे। प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल ने 24 घंटे प्लांट को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के आदेश क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed