{"_id":"6ae8fea102512be30307fea1","slug":"adulterated-milk-cheese-and-khoya-being-consumed-from-rajasthanadulterated-milk-cheese-and-khoya-being-consumed-from-rajasthan-agra-news-c-25-agr1067-1203779-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजस्थान से खपाया जा रहा मिलावटी दूध, पनीर और खोआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजस्थान से खपाया जा रहा मिलावटी दूध, पनीर और खोआ
विज्ञापन
आगरा। दिवाली पर राजस्थान से मिलावटी-नकली दूध, पनीर और खोआ लाकर शहर में खपाया जा रहा है। खाद्य विभाग इस साल करीब 10 हजार किलो से अधिक खोआ, पनीर और नकली दूध नष्ट करा चुका है। टीम ने अब आगरा से जुड़े राजस्थान के जिलों पर टीम मुस्तैद की है।
रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने बमरौली कटारा और शमसाबाद रोड पर 940 किलो मिलावटी खोआ व पनीर पकड़ा। यह सामग्री धौलपुर से आगरा की विभिन्न डेयरियों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। विभाग ने इन डेयरियों की सूची तैयार कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, धौलपुर और राजाखेड़ा सीमा पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहले भी धौलपुर से मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी जा चुकी है, जिसकी सूचना वहां के स्थानीय विभाग को देकर कार्रवाई कराई गई है। सीमावर्ती इलाकों और डेयरियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।