{"_id":"5eebaadb8ebc3e433d598f12","slug":"admission-process-will-be-online-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब विश्वविद्यालय में ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया, कोरोना के कारण की जा रही नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विश्वविद्यालय में ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया, कोरोना के कारण की जा रही नई व्यवस्था
Fri, 19 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:02 AM IST
सार
- कोरोना के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया फैसला
- अभी तक दो-तीन कॉलेज ही ऑनलाइन कर रहे थे प्रवेश
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय 2020-21 सत्र में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश फॉर्म का झंझट खत्म होगा। कोरोना वायरस से बचाव के चलते यह व्यवस्था की जा रही है। जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी तक दो-तीन कॉलेजों में ही प्रवेश ऑनलाइन हो रहे थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से 1160 कॉलेज संबद्ध हैं, इसमें 58 सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। अभी तक इनमें से इक्का-दुक्का कॉलेजों में ही ऑनलाइन प्रवेश किए जाते हैं। कोरोना वायरस के चलते अब विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश लेगा।
विज्ञापन
दरअसल, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित होगा। पास आउट छात्र स्नातक में प्रवेश लेंगे, ऐसे में कॉलेजों में फॉर्म लेने और जमा करने के लिए छात्रों की भीड़ न जुटे, इसके लिए कॉलेजों में प्रवेश फॉर्म नहीं वितरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
काउंसलिंग के चयनित छात्रों को ही बुलाया जाएगा
सभी कॉलेजों को ऑनलाइन फार्म और उसकी कीमत भरनी होगी। मेरिट तैयार करने के बाद चयनित छात्रों का परिणाम भी कॉलेज की लॉगिन आईडी पर मिलेगा। मेरिट बनने के बाद काउंसलिंग के लिए तय छात्रों को ही बुलाया जाएगा। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया तैयार हो गई है।
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि स्नातक की पहली साल में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करनी होगी, इसके लिए तैयारी कर चुके हैं, ऑनलाइन ही फार्म भरवाए जाएंगे। इससे कॉलेजों में भीड़ नहीं जुटेगी। इसके लिए इसी सप्ताह प्रवेश समिति की बैठक बुलाई जाएगी।
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि स्नातक की पहली साल में प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करनी होगी, इसके लिए तैयारी कर चुके हैं, ऑनलाइन ही फार्म भरवाए जाएंगे। इससे कॉलेजों में भीड़ नहीं जुटेगी। इसके लिए इसी सप्ताह प्रवेश समिति की बैठक बुलाई जाएगी।