फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission process to start from June 15, students do not know the subject

15 जून से शुरू होनी है प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों को विषय पता नलहीं

Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Admission process to start from June 15, students do not know the subject
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है। अभी तक विज्ञप्ति नहीं जारी की जा सकी है। विद्यार्थियों को पता नहीं है कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कौन-कौन से पाठ्यक्रम शुरू होने हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई थी। विद्या परिषद और कार्य परिषद में विषय तय न होने से प्रक्रिया टाल दी गई थी। पांच जून को कार्य परिषद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाए जाने वाले विषय तय हो चुके हैं, बावजूद इसके बाद पाठ्यक्रमों को सार्वजनिक नहीं किया जा सका है। जबकि पाठ्यक्रमों के साथ सीटों और फीस का ब्योरा भी दिया जाना है। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी प्रवेश के विकल्प तलाश रहे हैं। यूपी बोर्ड का परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि कार्य परिषद में विषय तय हो चुके हैं, 15 जून से पहले विज्ञप्ति जारी करने की योजना है। काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed