फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration will arrange marriage of more than one thousand poor girls on January 16

Agra News: 16 जनवरी को एक हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा प्रशासन

Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Administration will arrange marriage of more than one thousand poor girls on January 16
- सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने जारी की तिथि, मांगे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह के लिए समाज कल्याण विभाग ने तिथि तय कर दी है। 16 जनवरी 2025 को यह समारोह होगा। इसमें एक हजार से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। शीतला माता मंदिर के पास स्थित नुमाइश मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन खुले हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लोग आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक विवाह पर सरकार 51000 रुपये खर्च करेगी। इसमें 35 हजार कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, 10000 के कपड़े, पायल, बर्तन व वस्त्र दिये जाएंगे। शेष 6000 रुपये पंडाल और खाने-पीने में खर्च होंगे।
विज्ञापन




यह है आवेदन की शर्त

आवेदक के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। निराश्रित महिला व कानूनी रूप से तलाकशुदा महिला भी आवेदन के लिए पात्र होगी। आरक्षित वर्ग को जाति प्रमाण पत्र सहित जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता प्रमाण पत्र व मनरेगा जॉब कार्ड होना अनिवार्य है। दिव्यांगजन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed