फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration on alert regarding the immersion of Lord Ganesha idols; strict surveillance to be maintained at the ghats.

Agra News: गणेश जी की मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क, घाटों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding the immersion of Lord Ganesha idols; strict surveillance to be maintained at the ghats.
फतेहाबाद। गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश जी की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने एसीपी शमसाबाद/फतेहाबाद को पत्र भेजकर विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर 14 सितंबर से 25 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 23, 24 और 25 सितंबर को गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में स्थित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिन घाटों पर पानी की गहराई अधिक है अथवा दुर्घटना की आशंका है, वहां स्पष्ट एवं दूर से दिखाई देने वाले चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय बनाकर गणेश मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed