{"_id":"5ba4a7ae867a557ed0491d4c","slug":"administration-confused-over-the-cm-yogi-adityanath-s-helicopter-landing-site","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतारने के स्थान को लेकर उलझा प्रशासन, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतारने के स्थान को लेकर उलझा प्रशासन, यह है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उलझा दिया है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने के स्थान पर प्रशासन को खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय से जो कार्यक्रम प्रशासन को मिला है, उसके अनुसार योगी का हेलीकॉप्टर पालीवाल पार्क के आसपास उतरना है, लेकिन यहां स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। ऐसे में सेंट पीटर्स कालेज और आगरा कॉलेज के मैदान भी देखे गए।
देर रात तक हेलीपैड के लिए जगह तय करने को लेकर मंथन चलता रहा। मगर, अंत में खेरिया हवाई अड्डे पर ही योगी का हेलीकॉप्टर उतरवाने को लेकर सहमति बनती दिखी। मुख्यमंत्री लगभग एक से डेढ़ घंटे शहर में रहेंगे।

ये है कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 सितंबर को दोपहर लगभग 12.30 बजे आना है। ऐसे में दो हेलीपैड बनने हैं। इसके लिए उनका हेलीकॉप्टर पालीवाल पार्क के आसपास ही उतारने का कार्यक्रम भेजा गया।
मगर, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीम ने पालीवाल पार्क और इसके आसपास जगह तलाशी लेकिन यहां घने और ऊंचे पेड़ होने के कारण हेलीकॉप्टर को उतरना संभव नहीं है। इसके बाद सेंट पीटर्स कालेज के मैदान का निरीक्षण किया गया। यहां भी पेड़ों की समस्या है।
आगरा कॉलेज मैदान हेलीपैड के लिहाज से ठीक है लेकिन यहां सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। ऐसे में डीएम आवास पर देर रात तक अधिकारी योगी के हेलीकॉप्टर को उतरने वाले स्थान पर मंथन करते रहे। बताया जा रहा है कि देर रात खेरिया हवाई अड्डे पर ही हेलीकॉप्टर उतारने पर सहमति बनी है।