फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration alert regarding Deputy Chief Minister Keshav Prasad Mairya Agra visit

उपमुख्यमंत्री 30 अप्रैल को आएंगे आगरा: मैनपुरी के अफसर भी अलर्ट, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे

Fri, 29 Apr 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 12:07 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा मंडल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वह 30 अप्रैल को आगरा में समीक्षा बैठक करेंगे। मैनपुरी के करहल में भी उनके आने के कयास लगाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Administration alert regarding Deputy Chief Minister Keshav Prasad Mairya Agra visit
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले के प्रभारी मंत्री रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा मंडल का प्रभारी मंत्री नामित किया है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को आगरा में समीक्षा करने आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारी और कर्मचारी विभागीय योजना की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री करहल स्थित वीवीआईपी गेस्टहाउस में समीक्षा बैठक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 अप्रैल को आगरा में समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि वो केवल आगरा जिले की समीक्षा करेंगे या फिर आगरा मंडल के सभी जिलों की। अगर मंडल के सभी जिलों की समीक्षा की जाती है तो मैनपुरी की भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए पहले से ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को दिन भर जिले के अधिकारी विभागीय योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि अगर आगरा में ही सभी जिलों की समीक्षा की जाती है तो भी उन्हें योजनाओं की प्रगति से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराना होगा। इसके साथ ही करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में भी उपमुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके चलते प्रशासन पहले से ही हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहता है। हालांकि अब तक उप मुख्यमंत्री के आगमन या बैठक में प्रतिभाग के संबंध में जिला प्रशासन मैनपुरी को कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed