फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM listened to the farmers' problems at the millet procurement center and distributed tokens.

Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर एडीएम से सुनीं किसानों की पीड़ा, बंटवाए टोकन

Wed, 10 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
ADM listened to the farmers' problems at the millet procurement center and distributed tokens.
बाजरा खरीद केंद्र पर एडीएम सिविल सप्लाई अजय नारायण सिंह को अव्यवस्थाओं की शिकायत करते हुए2खरी
खेरागढ़। मंडी परिसर स्थित बाजरा खरीद केंद्र का मंगलवार की दोपहर एडीएम आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर, एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव और मंडी सचिव कमल सिंह के साथ निरीक्षण किया। किसानों की समस्याएं सुनीं। टोकन बंटवाएं। खरीद रजिस्टर में खामियां मिलने पर केंद्र प्रभारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। निजी कर्मचारियों की शिकायत पर उन्हें तुरंत केंद्र से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को एक राजस्वकर्मी की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया।एडीएम ने बताया कि बीते कई दिनों से केंद्र पर किसानों के बाजरा की तौल नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि टोकन नंबर के बगैर तौल नहीं हो रही थी। मौजूद सभी किसानों को टोकन नंबर दिलवाए गए हैं। एक राजस्वकर्मी की भी ड्यूटी भी लगा दी गई है, जो प्रत्येक किसान के टोकन एवं रजिस्ट्रेशन संबंधित प्रपत्र खतौनी आदि की जांच करेंगे। किसानों की शिकायत पर विपणन अधिकारी की ओर से रखे गए निजी कर्मचारियों को तुरंत हटवा दिया गया है।
विज्ञापन




वहीं, अधिकारियों के जाते ही पहुंची खेरागढ़ पुलिस केंद्र प्रभारी के निजी कर्मचारियों संजीव सिकरवार और उसके भाई मनीष को थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजीव के खिलाफ मंडी सहायक और एक अन्य युवक धर्मेंद्र की पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों का शांति भंग में चालान कर एसीपी न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, किसानों का आरोप है कि एडीएम के जाते ही केंद्र प्रभारी भी कहीं चले गए। इससे शाम तक किसानों के बाजरे की तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed