{"_id":"69cedfa522d5f1e53500ba5c","slug":"adityas-century-helped-chahar-cricket-academy-reach-the-finals-agra-news-c-365-1-sagr1044-107279-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आदित्य के शतक से फाइनल में पहुंची चाहर क्रिकेट अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आदित्य के शतक से फाइनल में पहुंची चाहर क्रिकेट अकादमी
Fri, 03 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को फतेहाबाद रोड जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। चाहर क्रिकेट अकादमी ने बालाजी क्रिकेट अकादमी एटा को 55 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
आयोजन से जुड़े सत्येंद्र सिंह राणा ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाहर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने 118 गेंदों पर 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके शामिल रहे। मयंक सोगरवाल ने 61 रन, तन्मय राजपूत ने 22 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट अकादमी दबाव में नजर आई। आकाश ने 91, आर्यन चौधरी ने 43 रन बनाए। पूरी टीम 37 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभय चौधरी ने तीन विकेट झटके, जबकि हिमांशु राजपूत ने दो विकेट लिए। आदित्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल आज
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जिसमें केके शर्मा बैट्स क्रिकेट अकादमी का सामना रेनबो फाइटर्स क्रिकेट क्लब, अलीगढ़ से होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में भी रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है।