फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adhar card not attach with bank acount

मैनपुरी में साढ़े छह हजार आवेदकों के खाते से लिंक नहीं है आधार

Mon, 08 Feb 2021 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Adhar card not attach with bank acount
मैनपुरी। पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले साढ़े हजार छात्र-छात्राओं के बैंक खाते से उनका आधार लिंक नहीं है। ऐसे में उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। हालांकि संबंधित विभागों की ओर से उन्हें इस कमी के सुधार के लिए एक सप्ताह का मौका दिया गया है। संबंधित कॉलेजों को भी इसकी सूची भेजी जाएगी। जिले में 10580 कुल आवेदक हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में पूर्वदशम (कक्षा नौ और दस) छात्रवृत्ति के आवेदनों को शासन के लिए अग्रसारित किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग से जुड़े आवेदकों के आवेदन अग्रसारित करने की जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की है तो वहीं सामान्य और अनुसूचित जाति के आवेदन अग्रसारित करने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग की है। आवेदनों को अग्रसारित करने के दौरान दोनों विभागों में कुल साढ़े छह हजार छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में आधार लिंक नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

कुल 6517 ऐसे आवेदनों में से 2031 आवेदन समाज कल्याण विभाग और 4486 आवेदन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के हैं। ऐसे आवेदकों को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। दोनों ही विभागों की ओर से कॉलेजों को ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची भेजी गई है। अगर एक सप्ताह में इन्होंने खाते से आधार लिंक नहीं कराया तो उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा। इसके लिए पहले भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आवेदकों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफएमएस के कारण आ रही समस्या
सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) से किए जाते हैं। पीएफएमएस पर आधार से खाता लिंक न होने पर भुगतान संभव नहीं है। जिन बैंक खातों में आधार लिंक नहीं होता है, उन्हें पीएफएमएस स्वत: ही भुगतान से बाहर कर देता है। ऐसे में आवेदक छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।

हाईलाइट्र्स
-6330 हैं पिछड़ा वर्ग के आवेदक
-4486 का खाते से लिंक नहीं है आधार
-4256 हैं सामान्य व एससी आवेदक
-2031 का खाते से लिंक नहीं है आधार
वर्जन
सभी आवेदकों को बैंक खाते से आधार लिंक कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी लापरवाही करने पर आवेदक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसमें विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
डॉ. इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed