फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG UP,ADG rajiv krishna

सामाजिक अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करे पुलिस- अपर पुलिस महानिदेशक

Fri, 09 Oct 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ADG UP,ADG rajiv krishna
अपर पुलिस महानिदेशक एसपी व सीओ के साथ समीक्षा बैठक करते। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण ने शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की नब्ज टटोली। उन्होंने महिला अपराधों की जानकारी ली। हाथरस मामले के बाद शासन के निर्देश पर उन्होंने महिला अपराधों को रोकने के प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अन्य अपराधों के साथ सामाजिक अपराधों को रोकने की दिशा में अच्छी मनोदशा से काम करे।
विज्ञापन

एडीजी पुलिस कार्यालय में समीक्षा के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने नजरिए में बदलाव लाने की जरूरत है। महिला अपराध से जुड़ी शिकायतें गंभीरता से लेनी चाहिए। पीड़ितों की मनोदशा को भी पुलिस को समझना होगा। उन्होंने कहा कि निर्भया मामले के बाद से महिला व बच्चियों के साथ होने वाले अपराध और इसको लेकर बने कानूनों में कई परिवर्तन हुए हैं। बहुत से पुलिसकर्मियों को इन परिवर्तनों की जानकारी नहीं है। पुलिसकर्मियों की वर्कशॉप कराके उन्हें महिला अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

अक्सर बच्चियां अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी परिजनों को समय से नहीं देतीं। ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल बताएं, जिससे तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि बच्चियों के स्कूलों में महिला कांस्टेबल भेजी जाएं, ताकि बच्चियां निर्भीक होकर उन्हें समस्या बता सकें। उन्होंने जिले में आवश्यकता के अनुरूप नए थानों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक ने डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर के साथ समीक्षा के बाद सीओ और अधिसूचना इकाई के साथ बैठक की। एएसपी आदित्य कुमार वर्मा, सीओ सदर आरके तिवारी, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, सीओ सहावर शैलेंद्र प्रतिहार व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed