{"_id":"6103c03cb4c2c22c7278f27c","slug":"adg-security-inspected-shri-krishna-janmabhoomi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एडीजी सुरक्षा ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, खामियां दूर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एडीजी सुरक्षा ने परखी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था, खामियां दूर करने के दिए निर्देश
Fri, 30 Jul 2021 02:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:32 PM IST
सार
भारत सरकार द्वारा बनाई गई स्थाई समिति के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या और काशी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं ईदगाह की सुरक्षा परखने के लिए शुक्रवार को एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार पहुंचे। एडीजी ने सुरक्षा को चाक चौबंद बताते हुए खामियों को दूर करने की बात भी कही।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि सुरक्षा काफी मजबूत है, लेकिन उसे और ज्यादा मजबूत करने को पूरी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा संबंधी उपकरण भी नए लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार संवेदनशील धार्मिक स्थल अयोध्या, काशी, मथुरा की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद एडीजी सुरक्षा पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। यहां पर अधिकारियों की मीटिंग में एडीजी ने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। सुरक्षा के साथ आम जनता, श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी को तकलीफ न हो, उसे भी सुरक्षा के लिहाजा से ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के सवाल पर एडीजी सुरक्षा ने कहा कि जिला प्रशासन यह व्यवस्था करेगा। निरीक्षण के वक्त आईजी आगरा नवीन अरोड़ा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त अननुय झा समेत सीआरपीएफ, आईबी, पीएसी और हाईपावर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
एडीजी सुरक्षा ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने शुक्रवार को बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां उन्होंने भगवान बांकेबिहारी को पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। सेवायत पुजारी ने भगवान का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद एडीजी मथुरा के लिए रवाना हो गए।
एडीजी सुरक्षा ने किए बांकेबिहारी के दर्शन
एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने शुक्रवार को बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां उन्होंने भगवान बांकेबिहारी को पुष्प और प्रसाद अर्पित किया। सेवायत पुजारी ने भगवान का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद एडीजी मथुरा के लिए रवाना हो गए।