{"_id":"5d4da3bb8ebc3e6c914ac198","slug":"adg-gave-instructions-to-ssp-including-ig-and-dig-for-false-rumours-of-child-kidnapping-gangs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बेकसूरों की पिटाई, अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बेकसूरों की पिटाई, अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी पुलिस
Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार
बच्चा चोरी की अफवाहों पर एसएसपी बबलू कुमार से लेकर एडीजी जोन अजय आनंद तक की सख्ती के बावजूद बेकसूरों की पिटाई जारी रही। शुक्रवार को फतेहाबाद में मानसिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई कर दी गई।
अभी तक जिले में 30 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 20 में मानसिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, भिखारियों को ही पीटा गया है। कई जगह वृद्धों और महिलाओं की पिटाई की गई है। घटना एक ही तरीके से हुई हैं। कोई शोर मचाता है, बच्चा चोर आया और लोग उसे पीटने लगते हैं।
इन घटनाओं पर एडीजी जोन अजय आनंद ने आईजी रेंज आगरा, डीआईजी अलीगढ़ और जोन के आठों जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

Trending Videos
वीडियो फुटेज देख रही पुलिस
जिन इलाकों में लोगों के साथ बच्चा चोरों के शक में मारपीट की घटनाएं हुई हैं, वहां लोगों से मोबाइल से वीडियो भी बनाए थे। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से मारपीट करने वालों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
पोस्टर लगाए, अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस ने शहर और देहात के इलाकों में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। इसमें कहा जा रहा है कि बच्चा चोर गैंग और कच्छा बनियानधारी गिरोह के आने के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। इनकी सत्यता का पता लगाएं।

पुलिस हिरासत से छूटते ही युवक को लोगों ने पीटा
फतेहाबाद क्षेत्र में फिरोजाबाद मार्ग स्थित मुरावल गांव के पास ग्रामीणों ने दिमागी रूप से कमजोर एक युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।
दो दिन पूर्व इसी युवक को फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। दो दिनों तक पूछताछ में कुछ नहीं बता पाने पर शुक्रवार को पुलिस ने उसे शंकरपुर घाट के आगे छोड़ दिया था, जहां से वह पैदल गांव की ओर आ गया था।
ग्राम मुरावल के पास ग्रामीणों ने फिर उसकी बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को लहूलुहान हालत में पीआरवी कर्मी थाने ले गए। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने बताया कि बच्चा चोर समझ कर दिमागीरूप से कमजोर युवक को पीटने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।