फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG gave instructions to SSP including IG and DIG for False rumours of child-kidnapping gangs

यूपीः बेकसूरों की पिटाई, अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार करेगी पुलिस

Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ADG gave instructions to SSP including IG and DIG for False rumours of child-kidnapping gangs
एसएसपी बबलू कुमार
बच्चा चोरी की अफवाहों पर एसएसपी बबलू कुमार से लेकर एडीजी जोन अजय आनंद तक की सख्ती के बावजूद बेकसूरों की पिटाई जारी रही। शुक्रवार को फतेहाबाद में मानसिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन


अभी तक जिले में 30 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 20 में मानसिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, भिखारियों को ही पीटा गया है। कई जगह वृद्धों और महिलाओं की पिटाई की गई है। घटना एक ही तरीके से हुई हैं। कोई शोर मचाता है, बच्चा चोर आया और लोग उसे पीटने लगते हैं।
विज्ञापन


इन घटनाओं पर एडीजी जोन अजय आनंद ने आईजी रेंज आगरा, डीआईजी अलीगढ़ और जोन के आठों जिलों के एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

वीडियो फुटेज देख रही पुलिस
जिन इलाकों में लोगों के साथ बच्चा चोरों के शक में मारपीट की घटनाएं हुई हैं, वहां लोगों से मोबाइल से वीडियो भी बनाए थे। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से मारपीट करने वालों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पोस्टर लगाए, अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस ने शहर और देहात के इलाकों में पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। इसमें कहा जा रहा है कि बच्चा चोर गैंग और कच्छा बनियानधारी गिरोह के आने के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। इनकी सत्यता का पता लगाएं।

पुलिस हिरासत से छूटते ही युवक को लोगों ने पीटा
फतेहाबाद क्षेत्र में फिरोजाबाद मार्ग स्थित मुरावल गांव के पास ग्रामीणों ने दिमागी रूप से कमजोर एक युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।

दो दिन पूर्व इसी युवक को फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। दो दिनों तक पूछताछ में कुछ नहीं बता पाने पर शुक्रवार को पुलिस ने उसे शंकरपुर घाट के आगे छोड़ दिया था, जहां से वह पैदल गांव की ओर आ गया था।

ग्राम मुरावल के पास ग्रामीणों ने फिर उसकी बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को लहूलुहान हालत में पीआरवी कर्मी थाने ले गए। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने बताया कि बच्चा चोर समझ कर दिमागीरूप से कमजोर युवक को पीटने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed