फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adequate amount of straw and green fodder should be given to cattle

Agra News: गोवंश को पर्याप्त मात्रा में दिया जाए भूसा, हरा चारा

Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Adequate amount of straw and green fodder should be given to cattle
कासगंज में गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय प्रशासनिक अ​ धिकारियों के साथ बैठक करते। 
कासगंज। गो सेवा आयेाग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन की बैठक का आयोजन निरीक्षण भवन में किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गोवंश का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए निर्देशित किया। वहीं गोशालाओं में संरक्षित गोवंशो को भूसा, हरा चारा, दाना पर्याप्त मात्रा में खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण की धनराशि का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए। वहीं, उन्होंने गोशालाओं से संबद्ध चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को जागरूक किया जाए कि अधिक से अधिक मात्रा में गोबर की खाद एवं गोमूत्र का उपयोग कर कृषि भूमि को उपजाऊ बनाएं। इससे किसान की आय में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में कार्यरत केयरटेकरों को निर्देशित किया जाए कि वह नियमित पानी की चरही साफ करें एवं सप्ताह में कम से कम एक बार चरही को चूने से पोता जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed