{"_id":"6755eb7cd4ee71629e0464b4","slug":"additional-rooms-will-be-built-in-the-night-shelter-built-for-support-in-cold-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124753-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठंड में सहारा के लिए बने रैन बसेरे में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठंड में सहारा के लिए बने रैन बसेरे में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। विकास खंड कासगंज के अथैया गांव के पास बने रैन बसेरे में शासन की तरफ से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इनके निर्माण से बेघर व बेसहारा लोगों को काफी राहत मिलेगी। इनके निर्माण में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
अथैया गांव के ग्रामीण बीते काफी समय से यहां बने रैन बसेरे पर अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे थे, ताकि बेघर व बेसहारा लोगों के लिए ठंड व बारिश आदि में बचने की व्यवस्था हो सके। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन से स्वीकृत कराया। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इसे स्वीकृति भी मिल गई है।
विधायक निधि के तहत रैन बसेरा पर अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 24.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल रैन बसेरा के लिए यहां चार कमरे बने हुए हैं। यहां रुकने वाले बेघरों व बेसहारा लोगों के लिए अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए ही इनका निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव अथैया के रैन बसेरा पर अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक निधि से इन कक्षों को बनवाया जाएगा। - चरन सिंह, खंड विकास अधिकारी