फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional director gave instructions for action on getting the drain closed

नगला बीच में नाली बंद मिलने पर अपर निदेशक ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Additional director gave instructions for action on getting the drain closed
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को अपर निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉक्टर एके सिंह, उपनिदेशक आगरा नवीन चतुर्वेदी ने सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के साथ करहल के कई गांवों का निरीक्षण किया। नगला बीच में नालियां बंद मिलने पर सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सीएचसी करहल पर कराए गए कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। नालियों में गंदगी मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए। ग्राम किरथुआ में स्कूल के बच्चों से संचारी रोग के बारे में जानकारी ली गई। नगला बीच में नालियां बंद मिलीं और पानी रुका हुआ पाया। कई स्थानों पर कीचड़ भरा था। तैनात दोनों सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश बीडीओ को दिए। ग्राम भटुआ में ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया नालियों में टैमी फॉस स्प्रे कराएं छूटे लोगों का टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीडीओ करहल, जिला मलेरिया अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक करहल डॉ.अतुल यादव, एचएस सचिन यादव, रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed