फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary Medical Education Dr. Rajneesh Dubey Order For Doctor's Duty In Corona Time

कोरोना ड्यूटी पर न आएं चिकित्सक तो दर्ज कराएं एफआईआर, निरस्त कराए डिग्रीः डॉ. रजनीश दुबे

Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 12:06 AM IST
सार

  • डोर-टू-डोर सैंपल के अलावा सर्विलांस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश 
  • गंभीर मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बढ़ाई जाएं सुविधाएं

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Medical Education Dr. Rajneesh Dubey Order For Doctor's Duty In Corona Time
अधिकारियों संग बातचीत करते अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने मंगलवार को फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा व मैनपुरी के डीएम और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों और आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि कोरोना ड्यूटी नहीं करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसी के साथ साथ उनकी डिग्री निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। मरीजों का उपचार करा रहे निजी मेडिकल कॉलेज को भुगतान में देरी पर अपर मुख्य सचिव ने डीएम फिरोजाबाद से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. दुबे और प्रमुख सचिव ग्राम विकास व पंचायतीराज डॉ. मनोज सिंह हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद विकास भवन के सभागार उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने मंडलायुक्त अनिल कुमार को ड्यूटी नहीं करने वाले चिकित्सकों से पहले बात करके ड्यूटी पर बुलाने को कहा। अन्यथा सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व उनकी डिग्री निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रजनीश दुबे ने सभी जिलों में मोबाइल एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने व डोर-टू-डोर सैंपल के अलावा सर्विलांस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त को स्वच्छता व फॉगिंग नियमित कराते रहने को कहा।

गंभीर मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बढ़ाई जाएं सुविधाएं
अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी दिनों में एल-1 यानि बगैर लक्षण के कोरोना मरीजों और एल-2 यानि गंभीर स्थिति वाले संक्रमित मरीजों के लिए बने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों पर बोझ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में जिला स्तर पर संचालित एल-1 व एल-2 श्रेणी वाले मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए।

लापरवाही बरतने वालों पर करें सख्ती
अपर मुख्य सचिव ने बगैर मास्क पहने घरों से निकलने वालों से जुर्माना के तौर पर 500 रुपये वसूलने के निर्देश एसएसपी को दिए। लापरवाह लोगों पर जुर्माना तो लगाएं ही, उनके नाम भी लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित करें। लोगों के बताएं कि अमुक व्यक्ति पर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed