{"_id":"67036060549096e35405004a","slug":"ada-team-returned-due-to-political-pressure-which-had-come-to-remove-illegal-encroachment-in-agra-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: ये कैसी जनसुनवाई... रसूख के आगे बौना हुआ बुलडोजर; अवैध कब्जा हटाने पहुंची एडीए की टीम दबाव में लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ये कैसी जनसुनवाई... रसूख के आगे बौना हुआ बुलडोजर; अवैध कब्जा हटाने पहुंची एडीए की टीम दबाव में लौटी
Mon, 07 Oct 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:00 AM IST
सार
आगरा में जनसुनवाई का आलम यह है कि रसूख के आगे बुलडोजर बौना हुआ। अवैध कब्जा हटाने पहुंची एडीए की टीम राजनीतिक दबाव में लौटी।
विज्ञापन
ADA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जनसुनवाई का आलम देखिए। आगरा विकास प्राधिकरण ने नॉर्थ ईदगाह में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया। दुकानदारों ने सार्वजनिक कॉरिडोर पर कब्जा कर लिया। संपूर्ण समाधान में आई शिकायत पर कार्रवाई के लिए एडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। पर, राजनीतिक रसूख के आगे बुलडोजर बौना हो गया। अतिक्रमण नहीं हटा। टीम बैरंग लौट आई।
विज्ञापन
नगला धाकरान निवासी भगत सिंह ने 17 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एडीए की ओर से विकसित नॉर्थ ईदगाह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। लोगों का निकलना बंद हो गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज इस शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। भगत सिंह ने दोबारा संपूर्ण समाधान दिवस में अर्जी दी। कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। एसडीएम सदर ने एडीए के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
24 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे एडीए के इंजीनियर बुलडोजर लेकर कब्जा हटवाने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कॉरिडोर से अतिक्रमण हटाने को कहा, लोग एकत्रित हो गए। राजनीतिक दल से जुड़े लोग पहुंच गए। एक माननीय के पुत्र ने कब्जा हटाने का विरोध किया। जिससे एडीए का बुलडोजर कब्जा हटाए बिना लौटा।
एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन ने संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी एसडीएम सदर को भेजी रिपोर्ट में यह बात स्वीकार की। रिपोर्ट में लिखा कि कुछ राजनीतिक नेताओं व स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करते हुए विरोध किया। जिस वजह से अतिक्रमण व कब्जा नहीं हटाया जा सका।