फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA seals Anwar Ansari Hotel Green View in agra

Agra: अनवर अंसारी के होटल ग्रीन व्यू पर एडीए ने लगाई सील,  जानें पूरा मामला 

Thu, 16 Jun 2022 09:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:30 PM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने  20 अप्रैल को शादी समारोह के कारण होटल का आंशिक हिस्सा सील किया था, लेकिन अब इस होटल का पूरा परिसर सील कर दिया गया है। ये होटल बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था।
 

विज्ञापन
ADA seals Anwar Ansari Hotel Green View in agra
होटल पर सील लगाती एडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर धांधूपुरा स्थित होटल ग्रीन व्यू को आगरा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। अनवर अंसारी द्वारा अवैध रूप से नक्शा पास किए बिना बनाए गए होटल को 20 और 22 अप्रैल को विवाह समारोह होने के कारण आंशिक रूप से सील किया गया था। बृहस्पतिवार को पूरा परिसर एडीए अधिकारियों ने सील कर दिया।

विज्ञापन


कैला देवी कोल्ड स्टोरेज के पीछे धांधूपुरा रोड पर अनवर अंसारी ने तीन साल पहले 2019 से अवैध रूप से होटल का निर्माण शुरू किया था। एडीए के प्रभारी प्रवर्तन पूरन कुमार ने बताया कि 16 अगस्त 2019 को ही काम रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया था। उसके बाद ताजगंज पुलिस को काम रुकवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

 

ADA seals Anwar Ansari Hotel Green View in agra
होटल सील करते एडीए के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

साक्ष्य नहीं किए गए थे पेश 

 28 अगस्त, 5 सितंबर और 11 सितंबर 2019 को नोटिस के जरिए सुनवाई का मौका दिया गया, लेकिन अनवर अंसारी ने कोई साक्ष्य पेश नहीं किए। 31 मार्च को होटल सील करने के लिए आखिरी नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद ग्रीन व्यू होटल को 20 अप्रैल को सील करने के लिए टीम पहुंची, पर विवाह समारोह के कारण कुछ हिस्सा ही सील किया गया था। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को पूरे परिसर को अब सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed