{"_id":"6690b40bc68456549004fe0e","slug":"ada-earned-rs-3-46-crore-in-a-single-day-62-properties-sold-through-lottery-2024-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: लॉटरी से बिकीं 62 संपत्तियां, एडीए ने एक ही दिन में कमा लिए 3.46 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लॉटरी से बिकीं 62 संपत्तियां, एडीए ने एक ही दिन में कमा लिए 3.46 करोड़ रुपये
सार
आगरा विकास प्राधिकरण ने सूरसदन में लॉटरी ड्राॅ का आयोजन किया था। इसमें 62 संपत्तियों के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस प्रक्रिया की वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
ADA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, ताजनगरी योजना में बृहस्पतिवार को 62 संपत्तियां लॉटरी ड्राॅ से बिक गईं। आगरा विकास प्राधिकरण को इससे 3.46 करोड़ की आय हुई है। ड्राॅ में 250 आवेदक शामिल हुए। वीडियो व फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण ने पांच योजनाओं में 276 रिक्त संपत्तियों की बिक्री के लिए 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए 316 आवेदकों ने पंजीकरण कराए। जांच में 12 आवेदक अपात्र मिले। 304 आवेदकों के पक्ष में लॉटरी का ड्राॅ बृहस्पतिवार को सूरसदन में हुआ। ड्राॅ में 250 आवेदक पहुंचे। एक-एक पर्ची निकाली गई। जिसके आधार पर संपत्तियों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राॅ समिति में एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन, वित्त नियंत्रक, मुख्य अभियंता, नगर नियोजक आदि शामिल रहे। सचिव ने बताया कि लॉटरी ड्राॅ में पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है। लॉटरी के माध्यम से 62 संपत्तियां बेची गई। जिनसे प्राधिकरण को 3.46 करोड़ की आय प्राप्त हुई है।