फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA demolished illegal colony with bulldozer in agra

आगरा: एडीए ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर, दो दिन में हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई

Thu, 24 Mar 2022 08:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

आगरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को मौजा अरतौनी में नेशनल हाईवे से सटी अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। एडीए ने यहां नई सड़कों और प्लॉटों की बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
ADA demolished illegal colony with bulldozer in agra
अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने हरीपर्वत वार्ड 2 के मौजा अरतौनी में प्रकाश शर्मा और डोरीलाल द्वारा विकसित की जा रही 5000 वर्ग गज की अवैध कॉलोनी में कराए गए निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। लूथरा इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के पास 5000 वर्ग गज में कॉलोनी विकसित करने के साथ यहां बाउंड्री वॉल और सड़क का निर्माण कर लिया गया था। 

विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष से इसकी शिकायत की गई थी। एडीए इंजीनियरों ने बिल्डर को चेतावनी दी कि नक्शा पास कराए बिना निर्माण किया तो अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ध्वस्तीकरण करने गई टीम में सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता केपी सिंह, सतेंद्र सोलंकी, सचल दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहे।

विज्ञापन

सिकंदरपुर में अवैध कॉलोनी पर चला था बुलडोजर

मंगलवार को मौजा सिकंदरपुर के खसरा संख्या 52, बलूनी पब्लिक स्कूल के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। हरीपर्वत वार्ड-2 में राजेश गुप्ता और विनोद गुप्ता द्वारा एक हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी पर निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, पर काम तेजी से जारी रहा। 

यहां अवैध कॉलोनी में ऑफिस, गेट, बाउंड्री और सड़क बना ली गई थी। एडीए के बुलडोजर ने सभी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर अभियंता केपी सिंह, सतेंद्र सोलंकी, न्यू आगरा पुलिस और एडीए का सचल दस्ता मौजूद रहा। 

अवैध बसई सब्जी मंडी हर्टाई, जुर्माना वसूला

फतेहाबाद रोड स्थित अवैध रूप से संचालित हो रही बसई सब्जी मंडी में प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की थी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान के साथ सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला ने बसई सब्जी मंडी हटाते हुए दुकानदारों के 41 तराजू जब्त कर लिए। इनमें 37 इलेक्ट्रॉनिक तराजू हैं। गंदगी करने पर दुकानदारों से 23,275 रुपये जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed