फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Cracks Down on Illegal Constructions, Seals Multiple Houses and Shops in Agra

एडीए की बड़ी कार्रवाई: कृष्ण गोल्ड कॉलोनी में पांच मकान और 13 दुकान सील, चार मंजिल कॉम्पलेक्स पर भी हुआ एक्शन

Sun, 31 May 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 10:48 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण ने कालिंदी विहार, गढ़ी जीवनराम और सिरौली रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मकान और दुकानों को सील कर दिया। एडीए ने चेतावनी दी है कि सील से छेड़छाड़ या शमन न कराने पर संबंधित निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
ADA Cracks Down on Illegal Constructions, Seals Multiple Houses and Shops in Agra
कॉम्पलेक्स में छह दुकान और दो हॉल सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकारी की तरफ से अवैध निर्माण पर शनिवार को कार्रवाई की गई। कालिंदी विहार स्थित कृष्ण गोल्ड कॉलोनी में पांच मकान और गढ़ी जीवनराम में सात दुकान सील की गई। सिरौली रोड पर चार मंजिल कॉम्पलेक्स में छह दुकान और दो हॉल सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


हाथरस रोड स्थित गढ़ी जीवनराम में बीआरबी फार्म हाउस के बराबर से मुकेश शर्मा ने 110 वर्ग मीटर में सात दुकानों का अवैध निर्माण कर लिया। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका। शनिवार को प्रवर्तन दल ने सात दुकानों को सील कर दिया। यहां से टीम कालिंदी विहार में 100 फुट रोड स्थित आरबी डिग्री कॉलेज के पास अवैध रूप से विकसित हो रही कृष्णा गोल्ड कॉलोनी पहुंची।
विज्ञापन


यहां प्रदीप भंडारी ने पांच मकान बिक्री के लिए बनाए हैं। सभी को सील कर दिया गया। तीसरी कार्रवाई ताजगंज वार्ड में की गई। रोहता स्थित गौरीकुंज में सुषमा के नाम से प्लॉट नंबर 30 पर अवैध रूप से चार मंजिल व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाया गया है। यहां पर छह दुकान और हॉल को सील किया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सील की जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी। सील से छेड़छाड़ की गई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शमन नहीं कराने पर अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed