फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA border is going to be expanded 303 new villages will be included

यूपी: एडीए का होने जा रही सीमा विस्तार, शामिल होंगे 303 नए गांव; लगेगा अवैध निर्माणों पर अंकुश

Sat, 16 Mar 2024 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 07:27 AM IST
सार

आगरा विकास प्राधिकरण 26 साल बाद सीमा का विस्तार करने जा रहा है। पूर्व में अधिसूचित 168 में 21 गांव बाहर होंगे। इसके साथ ही 303 नए गांव एडीए की सीमा में शामिल किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
ADA border is going to be expanded 303 new villages will be included
एडीए का होने जा रही सीमा विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध निर्माणों पर अंकुश, सुनियोजित विकास और भविष्य की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 26 साल बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का सीमा विस्तार होने जा रहा है। 303 नए गांव सीमा में शामिल होंगे। पूर्व अधिसूचित 168 गांव में 21 गांव बाहर होंगे। फतेहाबाद व शमसाबाद नगर पालिका और किरावली व अछनेरा नगर पंचायत संपूर्ण क्षेत्र एडीए के दायरे में आएगा। सीमा विस्तार के लिए एडीए ने प्रस्ताव तैयार किया है। अब इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। एडीए बोर्ड की 142वीं बैठक में सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। 2007 से सीमा विस्तार की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


 

आखिरी बार 1998 में पांच नए गांव एडीए की सीमा में जोड़े गए थे। 1973 में एडीए बना। तब 144 गांव थे। फिर 1985 में 19 नए गांव और जोड़े गए। इस तरह 168 गांव तक एडीए की सीमा थी। 2010 में यमुना एक्सप्रेस-वे बना। जिसके बाद एडीए और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 21 गांव मांगे। जिन्हें नए सीमा विस्तार में एडीए ने सूची से बाहर कर दिया है।

अब एडीए की सीमा में फतेहाबाद और शमसाबाद नगर पालिका और किरावली व अछनेरा नगर पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र शामिल होगा। वर्तमान में एडीए का सीमा क्षेत्र 1056.55 हेक्टेयर में फैला है। जो सीमा विस्तार के बाद 2000 हेक्टेयर से अधिक हो जाएगा। करीब 20 लाख आबादी एडीए की सीमा में आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

14 महीने तक चली कवायद
एडीए ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव 2008 में भेजा था। जिसे शासन ने पुराना बताते हुए संशोधन के निर्देश दिए। जनवरी 2023 में शहरी आवास एवं नियोजन प्रमुख सचिव ने पुन: संशोधित प्रस्ताव मांगा। जिसके बाद एडीए अध्यक्ष व मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी ने सीमा विस्तार का खाका खींचा। मार्च 2024 में प्रस्ताव को शासन भेजने का निर्णय हुआ।

 
विज्ञापन

ये होंगी नई सीमाएं
- उत्तर-पूरब दिशा में यमुना एक्सप्रेस-वे तक।
- दक्षिण-पश्चिम दिशा में फतेहपुर सीकरी तक।
- पूरब-दक्षिण दिशा में इनर रिंग रोड क्षेत्र तक।

 

फैक्ट फाइल...
- 50 लाख आबादी है जिले की।
- 690 राजस्व ग्राम हैं जिले में।
- 4027 वर्ग किमी. क्षेत्रफल है।

 

शासन ने मांगा था प्रस्ताव
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि शासन ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा था। जिसके आधार पर विस्तार क्षेत्र का निर्धारण किया है। स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed