फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AD Basic gave notice to six section education officers

Agra News: एडी बेसिक ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया नोटिस

Fri, 20 Sep 2024 04:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
AD Basic gave notice to six section education officers
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिलने पर एडी बेसिक ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर मिड डे मील योजना के अंतर्गत अगस्त माह की उपस्थिति की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड रिपोर्ट में कासगंज के सात विकासखंड क्षेत्र में से छह विकासखंड क्षेत्रों में विद्यार्थियों की उपस्थित कम पाई गई। इस पर शासन स्तर से नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन

इसके बाद एडी बेसिक ने सोरों, सहावर, पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से विद्यालयों में छात्रों की उपस्थित कम रही है। औसत उपस्थिति के सापेक्ष कम विद्यार्थियों ने ही विद्यालय में मिड डे मील ग्रहण किया है और शिक्षा ग्रहण करने के लिए कम विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे हैं। स्पष्टीकरण का जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक शुक्रवार को देनी होगी रिपोर्ट

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि मध्याहन भोजन से संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे तक मंडलीय कार्यालय को देनी होगी। यदि इस कार्य में लापरवाही हुई तो खंड शिक्षा अधिकारियों को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



कासगंज जिले में छह विकासखंड क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है-कृपा शंकर वर्मा, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed