शहंशाह-शाहजहां की मुहब्बत की दास्तान ताजमहल में शनिवार की दोपहर 'शहजादा' पहुंचा। चौंक गए न, शहजादा कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कार्तिक आर्यन थे। वह ताजमहल का दीदार करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादे' की अभिनेत्री कृति सेनन के साथ पहुंचे थे। यहां दोनों ने खूबसूरती को निहारा और खूब मस्ती भी की।
ताज का दीदार करने कृति संग पहुंचा शहजादाः दोनों ने की मस्ती, ताज के सामने बनाया दिल, गोद में उठाकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति ने पूछा-तुम मेरे लिए क्या करोगे
शहजादा फिल्म के प्रमोशन के लिए अमर उजाला के सिकंदरा कार्यालय आने से पहले दोनों कलाकार ताजमहल आए तो यहां डायना सीट पर कार्तिक ने कृति सनोन को बांहों में लेकर उन्हें गोद में उठाया और रील बनाईं। उसी दौरान कृति ने कार्तिक से पूछा शाहजहां ने ताजमहल बनवाया, तुम मेरे लिए क्या करोगे। इस पर कार्तिक ने रोमांटिक अंदाज में फिल्म के गाने की लाइन सुनाई कि तेरे लिए मैंने पहली वाली छोड़ दी। उनका यह गाना आजकल हिट नंबर में शामिल है।
शहजादा, ताज और मुमताज
आगरा भ्रमण के लिए कार्तिक मुंबई एयरपोर्ट से ही बेताब नजर आए। फ्लाइट में बैठते ही उन्होंने आगरा के लिए ट्वीट किया। फिर ताज में कृति के साथ फोटो खिंचवा कर कैप्शन दिया कि शहजादा, ताज और मुमताज। कार्तिक इस दौरान ताज में सफेद टी-शर्ट और काली जैकेट पहने थे तो कृति फलोरल वन पीस में थीं।
.....जब कार्तिक ने कृति को गोद में उठा लिया
ताज में उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए। ताज में कृति और कार्तिक का नाम लेकर पर्यटकों ने जमकर सीटियां मारीं और तब तालियों से ताज गूंज उठा, जब कार्तिक ने अपनी जैकेट उतारी और कृति को गोद में उठा लिया।