{"_id":"63ddd0132e081639c52890f4","slug":"world-cancer-day-2023-symptoms-which-can-lead-to-cancer-2023-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cancer Day 2023: ये लक्षण साफ इशारा करते हैं कि कहीं आपको कैंसर तो नहीं, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cancer Day 2023: ये लक्षण साफ इशारा करते हैं कि कहीं आपको कैंसर तो नहीं, इन बातों का रखें ध्यान
Sat, 04 Feb 2023 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
हितेश सिंह, आगरा
हितेश सिंह, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस 2023
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Cancer Day: उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक व युवतियों में अब समान रूप से मुंह व गले का कैंसर हो रहा है। 40 या उससे कम उम्र के लोग इसका ज्यादा शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में 20 फीसदी से अधिक मरीज इस उम्र के पहुंच रहे हैं। इनमें समान रूप से यह बीमारी पाई जा रही है। धूम्रपान व तंबाकू (चबाने वाले) का सेवन मुख्य वजह माना गया है।
गले का कैंसर
पुरुषों में सर्वाधिक मुंह व गले का कैंसर पाया जा रहा है। इसके बाद फेफड़े का कैंसर, बड़ी आंत व खाने की थैली का कैंसर हो रहा है। वहीं, महिलाओं में सर्वाधिक ब्रेस्ट कैंसर और उसके बाद सर्वाइकल कैंसर, मुंह व गले का कैंसर, खाने की नली का कैंसर, पित्त की थैली का कैंसर पाया है।
तंबाकू उत्पाद,
- फोटो : istock
डॉ. सुरभि गुप्ता बताया कि तंबाकू का किसी रूप में सेवन कैंसर कारक है, इससे बचना चाहिए। युवकों में धूम्रपान की वजह से तो युवतियों में तंबाकू चबाकर खाने की वजह से मुंह व गले का कैंसर अधिक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर
- फोटो : istock
ये हैं लक्षण
जिला अस्पताल के क्लीनिक ओंकोलॉजिस्ट डॉ. भूपेंद्र चाहर का कहना है कि शुरुआती स्टेज पर कैंसर का इलाज शुरू होने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। खाना निगलने में परेशानी होना, मुंह में बार-बार छाले होना, खाना अटकना, पेशाब की आदत में बदलाव, पेशाब रुक-रुक कर आना, अनियमित रक्तस्राव, अधिक थकावट लगना, लंबे समय तक खांसी रहना और खांसने पर खून आना, महिलाओं में गंदे पानी की शिकायत, अपच, पेट का फूलना और बच्चों में बुखार लंबे समय तक रहना, शरीर में गिल्टियां होना, वजन कम होना, भूख न लगना शुरुआती लक्षण हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
स्तन कैंसर
- फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखें
जीवनशैली को व्यवस्थित रखें।फाइबर वाला खाना व चोकर वाला आटा खाएं।
तेल व चिकनाई से बचें।
प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें।
युवतियां सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन 14 से 26 वर्ष की उम्र में जरूर लगवाएं।
40 वर्ष की उम्र के बाद स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए।