{"_id":"680f049fd85bc47e9c0087dd","slug":"activa-riders-got-angry-when-car-applied-brakes-beat-up-the-store-manager-then-opened-fire-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कार के ब्रेक लगाने पर एक्टिवा सवार हुए नाराज, स्टोर मैननेजर की कर दी पिटाई; फिर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कार के ब्रेक लगाने पर एक्टिवा सवार हुए नाराज, स्टोर मैननेजर की कर दी पिटाई; फिर फायरिंग
Mon, 28 Apr 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:01 AM IST
सार
शादी की सालगिरह मनाकर लाैट रहे स्टोर मैनेजर की पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं एक्टिवा सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार स्थित गायत्री कुंज में रविवार रात को कानपुर की फैक्टरी के स्टोर मैनेजर शशिपाल सिंह पर हमला बोला गया। वह परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाकर कार से घर लाैट रहे थे। आरोप है कि शाहदरा पुल के नीचे एक्टिवा सवार युवक सामने आ गया। उन्होंने कार के ब्रेक लगाए। इस बात पर युवक झगड़ने लगा।
विज्ञापन
शशिपाल कार लेकर आगे चल दिए। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे थे। युवक ने एक्टिवा से पीछा किया। रास्ते में रोकने का प्रयास किया। बाद में अपने साथियों के साथ शशिपाल पर घर के बाहर हमला बोल दिया। फायरिंग भी की गई। वह घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती