{"_id":"62bddcee67556d3fad0ddcbd","slug":"action-will-be-taken-against-94-brick-kilns-running-without-noc-kasganj-news-agr5386225183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना एनओसी के चल रहे 94 ईंट भट्ठों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना एनओसी के चल रहे 94 ईंट भट्ठों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बिना प्रदूषण विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित ईंट-भट्ठों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस संबंध में खनन विभाग और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्रवाई के लिए कहा है। जिले में 94 ईट भट्ठे इस कार्रवाई की जद में होंगे।
एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने जिले के 112 ईंट भट्ठों को प्रदूषण के मानक पूरे न करने पर संचालन रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एनजीटी के आदेशों का गंभीरता से पालन न करने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से गत वर्ष एनजीटी द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना चल रहे ईट भट्ठों पर कार्रवाई के विषय में पूछताछ की।
इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में 112 ईंट भट्ठों में से एक ईंट भट्ठे के विरुद्ध पूर्व में ही कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 17 ईंट भट्ठे इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को पूरा करते हुए अनापत्ति प्रमाणपत्र ले चुके हैं। जबकि 94 ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनन विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे।