फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action taken against five contractors after negligence found in shiv parikrama marg

Agra: शिव परिक्रमा मार्ग में नगरायुक्त को मिली कमियां, पांच ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

Thu, 17 Jul 2025 05:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

आगरा में 20 जुलाई की शाम को परिक्रमा शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां जारी हैं। नगरायुक्त ने शिव परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हें कई जगह कमियां मिलीं। इस पर नगरायुक्त ने ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Action taken against five contractors after negligence found in shiv parikrama marg
निरीक्षण करते नगरायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शिव मंदिर परिक्रमा मार्ग में सुरक्षात्मक उपाय नहीं करने और निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने चार ठेकेदारों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। 20 जुलाई को शाम से परिक्रमा शुरू होगी। 21 जुलाई को बल्केश्वर मंदिर पर मेला रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कैलाश मंदिर रोड, वनखंडी, नगला बूढ़ी, मुगल रोड होते हुए बल्केश्वर मंदिर तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बल्केश्वर मंदिर से नगर आयुक्त पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी ने उन्हें जलभराव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने नई नाली के निर्माण के निर्देश दिए। सिकंदरा बाईंपुर रोड पर सीएनडी वेस्ट मिलने और निर्माणाधीन नाले पर बैरिकेडिंग नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार रामप्रकाश अग्रवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


इसी तरह केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर मानकों के विपरीत नाले के निर्माण पर दूसरे ठेकेदार पर भी इतना ही जुर्माना लगाया गया। पृथ्वीनाथ फाटक के पास नाला निर्माण कर रही केसी कंस्ट्रक्शन और मऊ रोड पर कार्य कर रहे ठेकेदार जीवन प्रकाश पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

निगम की खाली जमीन पर कब्जा
सिकंदरा स्मारक के पीछे स्थित नगर निगम की खाली भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश ने नगर आयुक्त से की। उन्होंने संपत्ति विभाग को चहारदीवारी निर्माण के निर्देश दिए। ताकि भविष्य में इस जमीन पर दोबारा अतिक्रमण न हो। साथ ही अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

दुरुस्त होगी नगला बूढ़ी तक सड़क
नगला बूढी में एसटीपी से एमपीएस जाने वाले मार्ग पर जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इससे यह रास्ता आवागमन योग्य नहीं रह गया है। नगर आयुक्त में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निगम को पत्र लिखकर तत्काल सड़क को दुरुस्त कराया जाए। नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह को संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

पाइपलाइन कार्य से जनता परेशान, ठेकेदार पर कार्रवाई
आवास विकास कॉलोनी में जल निगम के पाइपलाइन कार्य से जनता परेशान है। शिकायत पर बुधवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। लक्ष्मी पैलेस से परशुराम चौक तक सड़क को खोदकर पाइपलाइन डाली गई। पाइपलाइन के कारण कीचड़ और फिसलन मिली। जलभराव हो रहा था। गड्ढों और कीचड़ से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले भी परेशान नजर आए। नगर आयुक्त ने कार्य में लापरवाही पर जल निगम के अधिशासी अभियंता विवेक को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed