फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action taken against dozens of ambulances After DM strictness in Agra

Agra: फिटनेस न इमरजेंसी मेडिकल किट... 11 खटारा एंबुलेंस ब्लैक लिस्टेट, मरीजों की सौदेबाजी के बाद जगे जिम्मेदार

Sat, 25 Nov 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 05:20 PM IST
सार

आगरा में डीएम की सख्ती के बाद एक दर्जन एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध, अपंजीकृत, अनफिट एंबुलेंस के चालान काटे गए। इनसे एक लाखसे अधिक का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
action taken against dozens of ambulances After DM strictness in Agra
Agra: डीएम की सख्ती के बाद एक दर्जन एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खटारा मिलीं 11 एंबुलेंस को ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। इन पर 1.04 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इनमें फिटनेस, बीमा और प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं थी। मरीजों के लिए इमरजेंसी मेडिकल किट समेत चिकित्सकीय उपकरण भी नहीं थे। बिना मानक के दोबारा चलते मिलने पर सील करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संयुक्त टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी, पोस्टमार्टम हाउस, लेडी लायल और दिल्ली गेट पर टीम ने जांच की। इसमें 11 एंबुलेंस पकड़ी गईं। इनकी फिटनेस सालभर पहले ही खत्म हो गई थी। प्रदूषण नियंत्रण की एनओसी और बीमा भी नहीं था। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने 1.04 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। एसीएमओ डॉ. एसके राहुल ने जब एंबुलेंस में चिकित्सकीय मानक परखे तो चौपट हाल मिला। इसमें ऑक्सीजन देने के लिए अंबू बैग, स्ट्रेचर, इमरजेंसी मेडिकल किट, अग्निशन यंत्र, बीपी मापक यंत्र, आला समेत अन्य चिकित्सकीय मानक नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की सौदेबाजी के बाद आरटीओ की टूटी नींद

एसएन इमरजेंसी के बाहर फिरोजाबाद के मरीज को कमीशन के लिए भगवान टॉकीज स्थित श्री हरि हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के मामले के बाद भी आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय नहीं हुए। इस पर मुख्यमंत्री और डीएम की सख्ती के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और जांच अभियान चलाया।

एसएन में निजी एंबुलेंस खड़ी मिलने पर पुलिस को सूचना

एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर को थाना एमएम गेट में पत्र भेजकर अनाधिकृत तरीके से एसएन परिसर और इमरजेंसी के बाहर खड़ी होने वाली एंबुलेंस को पकड़ने और चालकों पर कार्रवाई के लिए कह चुके हैं। स्टाफ को निर्देशित किया है कि निजी एंबुलेंस खड़ी मिले तो उसका नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दें।

इन पर हुई कार्रवाई

  • यूपी 80, सीटी 0616
  • यूपी 40, सीटी 5489
  • यूपी 40, बीएम 9082
  • यूपी 80, डीटी 1924
  • यूपी 85 एटी 8291
  • यूपी 80 सीटी 5613
  • यूपी 80 एफटी 1517
  • यूपी 40 बीई 9363
  • यूपी 40 बीएम 9082
  • यूपी 83 टी 1260
  • यूपी 80 सीटी 1933
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed