फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

समाज कल्याण कार्यालय में अस्त व्यस्त मिले रिकार्ड

Tue, 08 Sep 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
action
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही एक कंप्यूूटर ऑपरेटर भी गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुबह 10:30 बजे विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में रिकार्डों का रख रखाव सही ढंग से नहीं मिला। अभिलेख अस्त-व्यस्त रखे थे। कार्यालय परिसर एवं स्टोर में गंदगी मिली। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल को तत्काल कार्यालय की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपस्थित रजिस्टर चैक करने पर मदनमोहन कंप्यूटर ऑपरेटर गैरहाजिर मिले। योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना में अनुसूचित जाति के 191 इकाइयों के ऋण आवेदन बैंकों को भेजे गये, जिनमें 25 पर स्वीकृति तथा 8 इकाइयों को ऋण वितरित हुआ है। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना में लक्ष्य पूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉड्री एवं ड्राई क्लीनर्स योजना में 3 इकाई का लक्ष्य है। टेलरगिं शॉप योजना में 25 इकाई का लक्ष्य है। सभी ब्लाकों में लक्ष्य आवंटित करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अजय कुमार तथा परियोजना निदेशक रामायण सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed